बीकानेर: चाकू और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप ,युवक गिरफ्तार
बीकानेर: चाकू और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप ,युवक गिरफ्तार
बीकानेर। चाकू, लाठी और सरियों से हमला करने के मामले में नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को कमल किशोर माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच वह दुर्गा आभूषण की दुकान के सामने से जा रहा था। इसी दौरान 4-5 बाइक सवार युवक वहां आए। परिवादी ने आरोप लगाया कि आकिब और उसके साथियों ने लाठी, सरियों और चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह नीचे गिर गया और घायल हो गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सूचनाएं संकलित कीं। इसके बाद पुलिस ने रेहान कुरेशी उर्फ अरमान, पुत्र वसीम मोहम्मद कुरेशी, निवासी दाऊजी मंदिर के पीछे, को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन तथा नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरजीत कुमार, मंजीत कौर, कपिल कुमार, शीशराम, राजाराम और प्रहलाद राम शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ