Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,मुकाम मेले से कार जब्त

rk
3 months ago
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,मुकाम मेले से कार जब्त


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,मुकाम मेले से कार जब्त
बीकानेर।  नोखा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही गाड़ी को जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया  गया है। मामले को लेकर जैतसर निवासी शिव कुमार सीगड़ ने मामला दर्ज कराया था।शिव कुमार सीगड़ ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी 2025 को श्रीगंगानगर से एक्सयूवी 400 ईवी खरीदी थी। गाड़ी खरीदने से पहले, उन्होंने जानकारी के लिए बीकानेर महिंद्रा शोरूम से संपर्क किया था। शोरूम वालों ने उन्हें बीकानेर के एक व्यक्ति का नंबर दिया, जिसके पास पहले से महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी थी। इसी दौरान उनका नंबर आरोपी तक पहुंच गया।गाड़ी खरीदने के लगभग तीन-चार महीने बाद, आरोपी ने शिव कुमार के भाई अनिल को फोन कर गाड़ी के बारे में पूछा। अनिल ने बताया कि उन्होंने गाड़ी गंगानगर से खरीदी है और आरोपी को गाड़ी की तस्वीरें भी भेजीं। कुछ दिनों बाद, जम्भा पुलिस स्टेशन से शिव कुमार को फोन आया कि उनकी गाड़ी ने एक नाका तोड़ा है। शिव कुमार ने अपनी गाड़ी घर पर होने की बात कही, जिससे उन्हें अपनी नंबर प्लेट के दुरुपयोग का शक हुआ।पुलिस ने नाकाबंदी तोडऩे की घटना सुनने के बाद परिवादी शिव कुमार ने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट के दुरुपयोग के बारे में अपने स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू की। मंगलवार को वह मुकाम मेले में थे, जहां मंदिर के पास उन्होंने अपनी गाड़ी के नंबर जैसी एक अन्य गाड़ी देखी। पास जाकर देखने पर उन्हें अपनी गाड़ी का हूबहू नंबर मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मुकाम पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी।पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि रामसर निवासी (हाल गंगाशहर) रविंद्र सियाग ने अपनी एसयूवी 400 ईवी पर शिव कुमार की गाड़ी की नंबर प्लेट लगा रखी थी। शिवकुमार सीगड़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।जांच अधिकारी एएसआई राजूराम ने बताया कि बीकानेर निवासी रविंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: