Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला के साथ छीना झपटी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक के साथ माल भी किया बरामद

1 week ago
महिला के साथ छीना झपटी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक के साथ माल भी किया बरामद

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आंख दिखाने के लिए बच्चे के साथ गई महिला के साथ छीना झपटी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में 30 जून को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि कोठारी हॉस्पीटल से जस्सुसर गेट की तरफ जाने वाली रोड़ पर पैदल जा रहे थे।

 

इस दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर आया और महिला के पास से बैग छीनकर ले गया। परिवादी ने बताया था कि आरोपी 25 हजार, सोने की चैन व अन्य सामान छीनकर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाला। 


पुलिस टीम ने जांच करते हुए सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने छीना झपटी करने वालों की तलाशी की। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहीद नदीम उर्फ महफूज से पुछताछ की गयी और बाद में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 हजार रूपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चैन, सोने की पैंडल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानािधकारी सुरजीत कुमार, अजय कुमार, कपिल कुमाार, पुरूषोतम, अमर ङ्क्षसह शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: