Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

rk
4 weeks ago
नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि सूरजपुरा तिलकनगर निवासी 25 वर्षीय श्याम भांभू लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी।

 थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल ईमीचंद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल गोगराज की टीम ने अथक प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: