Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तीन साल तक झूठे आश्वासन देकर व्यापारी का माल हड़पने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

4 months ago
तीन साल तक झूठे आश्वासन देकर व्यापारी का माल हड़पने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच


तीन साल तक झूठे आश्वासन देकर व्यापारी का माल हड़पने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
बीकानेर। शहर में व्यापारिक लेन-देन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी तथा वर्तमान में जस्सुसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल के पास रहने वाले पंकज झंवर ने रिपोर्ट दी कि उनकी माताजी कौशल्या देवी झंवर के नाम से
याशिका फूड प्रोडेटज् नामक फर्म संचालित होती है, जिसमें पापड़ बनाने का कार्य किया जाता है। इस फर्म की देखरेख पंकज झंवर ही करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने अपने व्यावसायिक संबंधों के चलते धीरज अग्रवाल पुत्र
बालकिशन अग्रवाल निवासी मुक्ताप्रसाद, बीकानेर को पापड़ बनाने की मशीन और अन्य सामग्री सौंप दी थी। इस मशीन व सामान की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये का कच्चा माल और पैकिंग मटेरियल भी उपलध करवाया गया था, जिसमें एडवांस राशि भी शामिल थी। आरोप है कि सामान देने के बाद धीरज अग्रवाल ने समय पर मशीन व माल लौटाने का वादा किया, लेकिन पिछले तीन साल से फोन और व्हाट्सएप पर बार-बार टालमटोल करता रहा। प्रार्थी ने बताया कि करीब दो साल पहले आरोपी ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए और मदद मांगी और भरोसा दिलाया कि काम सही होने पर पूरा हिसाब कर देगा। पंकज झंवर के अनुसार 31 जनवरी 2026 को उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से फिर से मशीनरी व सामान वापस मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद 13 फरवरी 2026 को वे आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी की मां ने एक घंटे बाद सामान दिलाने की बात कही, लेकिन बाद में फोन पर बताया कि उनके पति और बेटे उनकी बात नहीं मानते।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: