Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

6 hours ago
फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

खुलासा न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। 
बीकानेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से इस ठग को गिगरफ्तार किया है। जिसके खातों के खिलाफ तीन दर्जन शिकायतें दर्ज है और अब तक ठगी के लाखों रूपए खातों में प्राप्त किए जा चुके है। बीकानेर साइबर पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम पर कॉरपोरेट (करंट) बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने पिपरिया (जिला नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश) के निवासी दाऊद खान पुत्र असलम खान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने संगठित गिरोह के साथ मिलकर फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाता था। इसके बाद आम लोगों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स डाउनलोड करवाकर शेयर बाजार और राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड जैसे लुभावने आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। एसएचओ शालिनी बजाज, इंस्पेक्टर विजेंद्र शिला की देखरेख में कार्रवाई में एएसआई ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल सुभाष और कॉन्स्टेबल महेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी ने अपने बैंक खाते में साइबर ठगी के कुल 23,90,000 रुपये प्राप्त किए थे। एनसीआरपी पोर्टल के विश्लेषण से पता चला कि दाऊद खान के खातों के खिलाफ देशभर से 36 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। अब तक की जांच में इन खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: