Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घरेलू रसोई गैस के दुरूपयोग के खिलाफ की कार्यवाही

6 months ago
घरेलू रसोई गैस के दुरूपयोग के खिलाफ की कार्यवाही

घरेलू रसोई गैस के दुरूपयोग के खिलाफ की कार्यवाही
बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार प्रवर्तन निरीक्षकों जय सिंह तथा प्रखर भार्गव ने शहर के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए घरेलू रसोई गैस के दुरूपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
डूडी पेट्रोल पम्प के सामने स्थित दुकान पर मुन्नीनाथ पुत्र लालनाथ के विरूद्ध अवैध भंडारण की कार्रवाई करते हुए चार सिलेंडर जब्त किए गए। दुकान पर बिश्नोई टूर एंड ट्रैवल्स का साइनबोर्ड लगा था, लेकिन अंदर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक दुरुपयोग पाया गया। आरोपी से चार सिलेंडर तथा एक इलेक्ट्रोनिक कांटा और एक रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रकरण बनाया जाकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट(शहर) न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी। साथ ही आरोपी के दुकान मालिक को भी इससे दुकान खाली करवाने हेतु समझाइश की गई। जिला रसद अधिकारी ने आम जन से निवेदन किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक जागरुक होकर शिकायत दर्ज करवाएं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: