Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, सड़क से हटवाया अतिक्रमण और की समझाइश

rk
4 weeks ago
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, सड़क से हटवाया अतिक्रमण और की समझाइश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर यातायात पुलिस द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में यातायात प्रभारी नरेश कुमार निर्वाण की टीम ने कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने निगम की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों, चौधरी भीमसेन सर्किल के आसपास, सर्किल से रोडवेज बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

 

यातायात प्रभारी निर्वाण ने बताया कि अीमों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। सड़क किनारे बने गढ्ढों की भी इस दौरान मरम्मत की गयी। क्षेत्र में लगे अवैध हाथगाड़े, ठेले, रेहड़ी, गाड़े, अवैध खोखे थड़ी को हटवाया और सड़क को वाल-टू-वाल यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान कई वाहनों, खोखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया।

 

वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थान पर अपना वाहन खड़ा करने की समझाइश की गयी। इस दौरान टीआई नरेश निर्वाण, कानाराम, रामगोपाल के साथ निगम टीम के प्रदीप ङ्क्षसह आदि मौजूद रहें। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें और मुख्य बाजार, मुख्य चौराहों और सड़क पर अतिक्रमण ना करें। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: