Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: PHC में प्रसव मामले पर कार्रवाई: सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ को किया एपीओ

rk
3 months ago
बीकानेर: PHC में प्रसव मामले पर कार्रवाई: सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ को किया एपीओ
बीकानेर: PHC में प्रसव मामले पर कार्रवाई: सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ को किया एपीओ
 
बीकानेर जिले के पांचू क्षेत्र के भादला गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला का प्रसव होने की घटना के बाद पूरे स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने पूरे मामले की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादला में तैनात पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन चिकित्साकर्मियों को एपीओ कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि बुधवार दिन में भादला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं होने के कारण गर्भवती महिला का अस्पताल परिसर के बाहर ही प्रसव हो गया था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि घटना के कुछ ही मिनटों बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कर लिया था। इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: