Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनावोंं को लेकर अलर्ट मोड़ पर प्रशासन, राजनीतिक दलों के नेताओंं के साथ प्रशासन ने साझा की जानकारी, आचार संहित की हो पालना

Bansal
1 month ago
चुनावोंं को लेकर अलर्ट मोड़ पर प्रशासन, राजनीतिक दलों के नेताओंं के साथ प्रशासन ने साझा की जानकारी, आचार संहित की हो पालना

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

 


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतनू ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में नगर निकायों के आम चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित समय-सीमा एवं नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

 


 रतनू ने बताया कि बीकानेर नगर निगम के लिए रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर)  रीना छींपा को नियुक्त किया गया है। वहीं देशनोक नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी बीकानेर उपखंड अधिकारी आईएएस सुश्री महिमा कसाना तथा नापासर नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी एडीपीएस श्रीमती सुमन शर्मा को बनाया गया है। जिले की शेष नगर पालिकाओं में संबंधित उपखंड अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया संपादित करेंगे।
बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थिता वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान एवं मतगणना सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही।

 


बैठक में एडीएम सिटी रीना छींपा, एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना, बीजेपी से  सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस से मदन मेघवाल, रमजान अली, प्रहलाद सिंह मार्शल, आप पार्टी से  संजय पाल, बीएसपी से बंशीलाल प्रजापत,  पवन ओझा, आरएलपी से  मुकेश जाखड़ सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: