Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

जॉइन करने के बाद जिला कलेटर निशांत जैन बोले - जिले की रैंकिंग हर जगह अच्छी हो, विभागीय अधिकारी रखें इसका ध्यान

rk
1 week ago
जॉइन करने के बाद जिला कलेटर निशांत जैन बोले - जिले की रैंकिंग हर जगह अच्छी हो, विभागीय अधिकारी रखें इसका ध्यान

जॉइन करने के बाद जिला कलेटर निशांत जैन बोले - जिले की रैंकिंग हर जगह अच्छी हो, विभागीय अधिकारी रखें इसका ध्यान
बीकानेर। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि जिले का नाम अच्छा है हम सबको मिलकर इसका नाम और अच्छा करना है। बिजली, पानी, सडक़ इत्यादि से संबंधित विभागों का रिस्पांस इमीडियेट हो। इन विभागों से संबंधित आमजन की परिवेदनाओं का समाधान तत्काल होना चाहिए। सरकार की बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति में संबंधित विभाग शिथिलता नहीं बरते।
जैन गुरुवार को जॉइन करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय लेने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं व मेजर प्रोजेक्ट्स के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी ली। 
आमजन को रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ना हो परेशानी
जिला कलेक्टर ने कहा कि राशन, पानी, बिजली, पेट्रोल समेत आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित विभाग बहुत ध्यान रखे। लोगों को परेशानी ना हो। गर्मी के मौसम में पीने के पानी को लेकर समर कंटीजेंसी प्लान में कोई ढिलाई ना बरती जाए। 
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति संबंधित विभाग करे
जैन ने बजट घोषणाओं को लेकर कहा कि बजट घोषणाओं में बजट लाने से लेकर उनको पूरा करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। बजट घोषणाओं को लेकर संबंधित विभाग इन घोषणाओं से संबंधित फाइल को कंप्लीट करवाए।  
जिला हर जगह अच्छी रैंक के साथ रहे
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला हर जगह अच्छी रैंक के साथ रहे। इसको लेकर सभी विभाग कार्य करें। इसका लाभ संबंधित विभाग को भी मिेलेगा। साथ ही कहा कि सोमवार को विभिन्न विभागों की होने वाली बैठकों में आपसी समन्वय से सभी विभाग कार्य करें। कहीं दिक्कत हो तो मुझसे बात करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभाग और भी अच्छे रिजल्ट के साथ काम करेंगे। 
बैठक में नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद सुशैलजा पांडेय, एडीएम सिटी रमेश देव, एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना, आईएएस स्वाति शर्मा, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव ऋषि पांडे, डीआईजी स्टांप श्रीमती मनीषा लेघा समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: