खुलासा न्यूज,बीकानेर। महापौर के चुनावों को लेकर सियासी पारा हाईलेवल पर है। लगातार पार्षदों को नोटिस दिए जा रहे है। बीकानेेर में लगातार कांग्रेसी पार्षदों के नोटिस को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। टाइमिंग को लेकर कांग्रेसी नेता सवाल खड़े कर रहे हैैं। पहले पार्षद मनोज विश्नोई की होटल बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद पूर्व मेयर मकसूद अहमद को नोटिस दिया गया था। दो पार्षदों के बाद एक और पार्षद को नोटिस देने की खबर सामने आयी है।
यह नोटिस वार्ड 50 से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीतकर पार्षद बने नवरतन डागा को नोटिस दिया गया है। बता दे कि टिकट वितरण को लेेकर नवरतन डागा की टिकट को लेेकर बवाल हुआ था। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने टिकट चोरी का आरोप लगाते हुए शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल, नवरतन डागा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी प्रकरण को लेकर अब डागा को 21 सितंबर को जांच के लिए सुबह 10 बजे बुलाया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ