Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनावों के बाद अब पंचायतीराज की सुगबुगाहट, कल सह प्रभारी कार्यकर्ताओं का टटोलगें मन

Bansal
7 hours ago
निकाय चुनावों के बाद अब पंचायतीराज की सुगबुगाहट, कल सह प्रभारी कार्यकर्ताओं का टटोलगें मन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव कल बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।

 

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि चिरंजीव राव सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे जिला परिषद सदस्य तथा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य पद के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

 


इस दौरान पीसीसी महासचिव प्रद्युम्नसिंह राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी से टिकट की अपेक्षा रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुंचकर चिरंजीव राव से संपर्क एवं चुनाव को लेकर चर्चा कर सकेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: