Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर के दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने रचा इतिहास, 12वीं में 100% अंक

rk
1 week ago
बीकानेर के दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने रचा इतिहास, 12वीं में 100% अंक

बीकानेर के दिव्यांग छात्र भागीरथ सिंह ने रचा इतिहास, 12वीं में 100% अंक

 

बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा जारी दिव्यांग विद्यार्थियों के परिणाम में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के छात्र भागीरथ सिंह ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 12वीं कक्षा में 500 में से 500 अंक (100%) प्राप्त किए हैं।

भागीरथ सिंह ने हिंदी, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित—सभी पांच विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त करने का यह संभवतः पहला मामला है।

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद सफलता

भागीरथ सिंह की यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि उनके दोनों हाथ बचपन से सामान्य नहीं हैं। उनके हाथ कोहनी से लगभग 90 डिग्री तक मुड़े हुए हैं, जिससे लिखना उनके लिए बेहद कठिन होता है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया।

 किसान परिवार से हैं भागीरथ

भागीरथ सिंह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता रामनारायण सिंह किसान हैं, जबकि माता सुआ कंवर गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से पुंदलसर गांव और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 स्कूल में जश्न का माहौल

भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक गिरधर स्वामी ने बताया कि भागीरथ शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और यह उपलब्धि उसकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भागीरथ ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिले भागीरथ, कोचिंग खर्च उठाने का वादा

बीकानेर। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद भागीरथ सिंह ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की। भागीरथ की मेहनत और लगन से प्रभावित होकर शिक्षा मंत्री ने उनकी उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग का पूरा खर्च उठाने का वादा किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भागीरथ जैसे प्रतिभाशाली छात्र पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है।

इस घोषणा से अब भागीरथ के उज्ज्वल भविष्य की राह और मजबूत हो गई है, और पूरे बीकानेर सहित राजस्थान में खुशी का माहौल है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: