Khulasa Online
Breaking
• बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य* *रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*

rk
7 hours ago
अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य* *रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*

*अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य*

*रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी* 

 

 उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर फालना-बिरोलिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

 

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 30.04.26 व 01.05.26 को रद्द रहेगी। 

 

2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 01.05.26 व 02.05.26 को रद्द रहेगी। 

 

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 30.04.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

2. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 01.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनमाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

 

3. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.04.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

 

4. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 01.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: