अज्ञात चोरों ने खेत में बने कमरे का ताला तोडक़र ट्यूबवेल का सामान चोरी कर ले गये
अज्ञात चोरों ने खेत में बने कमरे का ताला तोडक़र ट्यूबवेल का सामान चोरी कर ले गये
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। भोलासर गांव में स्थित एक खेत के ट्यूबवेल से सामान चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोलासर निवासी विक्रम सिंह पुत्र भंवर सिंह ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका खेत भोलासर चौहानान रोही में स्थित है। 4 मई 2026 को अज्ञात चोरों ने उनके ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए।रिपोर्ट में बताया गया कि चोर करीब 200 फीट लंबी सर्विस लाइन तथा ट्रांसफार्मर की कनेक्शन लाइन को काटकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद किसान मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और किसानों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। फिलहाल गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ