Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने मौत पर खेलकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हाईवोल्टज की चालू बिजली से कॉपर की बांसुरियों को किया पार

Bansal
shiv
shiv2
6 hours ago
अज्ञात चोरों ने मौत पर खेलकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हाईवोल्टज की चालू बिजली से कॉपर की बांसुरियों को किया पार


अज्ञात चोरों ने मौत पर खेलकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, हाईवोल्टज की चालू बिजली से कॉपर की बांसुरियों को किया पार
 नापासर। नापासर के 132 केवी जीएसएस में सोमवार देर रात चोरों ने ऐसी दुस्साहसिक चोरी की, जिसे देखकर विद्युतकर्मी भी हैरान हैं। चोर 1.32 लाख वोल्ट की चालू बिजली लाइन के बीच पहुंचे और तीन कॉपर की बांसुरियां खोलकर ले गए। जिस जगह चोर पहुंचे, वहां चारों तरफ करंट प्रभावित उपकरण और हाईवोल्टेज लाइन थी। जरा सी चूक उनकी जान ले सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने पहले जीएसएस की दीवार पर लगे कंटीले तार काटे और दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद मुख्य लाइन के पैनल तक पहुंचे और आइसोलेटर खोलकर तीन कॉपर बांसुरियां निकाल लीं। यह वही पैनल है, जिसमें बीकानेर से 1.32 लाख वोल्ट की बिजली सप्लाई आती हैऔर दूसरी तरफ नापासर से नापासर सहित करीब दस गांवों को बिजली सप्लाई होती है।मौके पर कार्यरत कार्मिकों  उन्होंने बताया कि वे हाईवोल्टेज लाइन के पास काम करते समय सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हैं। 1.32 लाख वोल्ट की लाइन के बीच खड़े होकर इस तरह चोरी करना उनके लिए भी हैरानी की बात है। कर्मचारियों का कहना है कि चोरों ने इस खतरे को कैसे भांपा, यह बड़ा सवाल है। यदि उन्हें तकनीकी जानकारी थी तो उन्हें यह भी पता होना चाहिए था कि सप्लाई बंद किए बिना इस तरह काम करना जानलेवा हो सकता है।चोरों ने आइसोलेटर खोला तो इंसुलेटर में आग जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ड्यूटी पर तैनात टेक्नीशियन राजकुमार और संजय ने इसे देखा और स्वयं द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम से पूरी बिजली सप्लाई बंद कर दी गई । इसके बाद मौके पर पहुंचे तो आइसोलेटर खुला मिला और मेन बस की तीनों कॉपर बांसुरियां गायब थीं।सुरक्षा की दृष्टि से रात 1:59 बजे से 3:09 बजे तक करीब 1 घंटे 10 मिनट बिजली सप्लाई बंद रही। समय रहते सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।एक बांसुरी में करीब 10 से 12 किलो कॉपर होने की जानकारी है। तीन बांसुरियों में करीब 30 से 35 किलो कॉपर होने की सम्भावना है, हाल मे बाजार भाव करीब 1,400 रुपए किलो मानें तो चोरी हुए कॉपर की कीमत करीब 42 हजार रुपए बैठती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि करीब 40-50 हजार रुपए के कॉपर के लिए 1.32 लाख वोल्ट की चालू लाइन के बीच जाकर मौत से खेलना आखिर कहां की समझदारी है।घटना की सूचना रात में नापासर पुलिस को दी गई। एएसआई मूलाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका निरीक्षण किया। जीएसएस की दीवार के बाहर तीन पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि आरोपी यहां तिनपहिया वाहन से पहुंचे थे। पुलिस इस एंगल सहित मौके से मिले अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।वारदात के तरीके से यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या चोरों को जीएसएस की विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जानकारी थी। चालू हाईवोल्टेज लाइन के बीच पहुंचकर चोरी करना सामान्य चोर के लिए आसान नहीं है। घटना ने जीएसएस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: