होटल में खाना देने से मना किया तो बुलाए साथी, डंडे-सरिए से मारपीट कर 4-5 हजार रुपए छीनने का आरोप
होटल में खाना देने से मना किया तो बुलाए साथी, डंडे-सरिए से मारपीट कर 4-5 हजार रुपए छीनने का आरोप
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में होटल पर खाना देने से मना करने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार स्टेशन रोड स्थित खाली माई होटल के संचालक ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट में सुजित कश्यप पुत्र रमेश कुमार कश्यप (32), निवासी काली माई होटल, स्टेशन रोड, कोटगेट ने बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:45 बजे सांखला फाटक के पास स्थित उसकी होटल पर एक व्यक्ति आया था। परिवादी के अनुसार उक्त व्यक्ति शराब के नशे में था और खाना मांग रहा था। अधिक नशे में होने के कारण उसे खाना देने से मना कर दिया गया।
आरोप है कि खाना देने से मना करने के बाद उस व्यक्ति ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद 3-4 मोटरसाइकिलों पर मनीष मीणा, अजय मीणा, गोविंद सहित अन्य 4-5 लोग होटल पर पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में डंडे और सरिए थे और आते ही उन्होंने परिवादी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोपियों पर जाते समय परिवादी के गले से 4-5 हजार रुपए निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। कोटगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ