खुलासा न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी साकीर उर्फ हैप्पी पुत्र जाकिर ने तालिब, गोपी, जाकीर, अकरम, शहजाद, साबिर शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुचीलपुरा में 7 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर अभद्रता की और गाली गलौच की। जब परिवादी ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तेा आरोपियों ने थाप-मुक्कों से मारपीट की। जिससे उसके चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ