Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप! पहले व्हाट्सऐप कॉल, फिर वॉयस मैसेज...

Bansal
6 hours ago
बीकानेर के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप! पहले व्हाट्सऐप कॉल, फिर वॉयस मैसेज...

बीकानेर के कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप! पहले व्हाट्सऐप कॉल, फिर वॉयस मैसेज...

बीकानेर। बीकानेर के एक व्यवसायी ने गैंगस्टर रोहित और वीरेंद्र  पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में धर्मनगर द्वार निवासी जुगल नारायण ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर की शाम करीब 4:52 बजे वीरेंद्र के नाम से विदेशी नंबर वाली व्हाट्सऐप आईडी से जुगल नारायण को करीब एक मिनट का वॉयस कॉल आया। इसके कुछ मिनट बाद करीब 4:55 बजे 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजकर कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कॉल करने वाले ने खुद को संगठित गैंग से जुड़ा बताते हुए गैंग के नाम पर लोगों में भय का माहौल बनाकर वसूली करने की बात कही।

व्यवसायी की रिपोर्ट के आधार पर नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरजीत कुमार कर रहे हैं। पुलिस अब व्हाट्सऐप कॉल, विदेशी नंबर, वॉयस मैसेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: