Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला और दो बेटियों से मारपीट कर बदसलूकी का आरोप , तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज

2 months ago
महिला और दो बेटियों से मारपीट कर बदसलूकी का आरोप , तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज

महिला और दो बेटियों से मारपीट कर बदसलूकी का आरोप , तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव बाना में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।  थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि परिवादी नाबालिग युवक ने अपने ही गांव के पड़ोसी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार को वह पड़ोस के गांव गया हुआ था तथा उसके पिता भी ताऊ के घर गए थे। घर पर उसकी मां और दो नाबालिग बहनें मौजूद थीं।

आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य युवक लाठी, जेई और चौसंगी लेकर अवैध रूप से घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। परिवादी के अनुसार जब उसके पिता, मौसी और वह स्वयं घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: