Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अमेरिका बोला - आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे, ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं

rk
2 months ago
अमेरिका बोला - आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे, ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं

अमेरिका बोला - आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे, ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और सबसे तीव्र हमले किए जाएंगे।

हेगसेथ के मुताबिक इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हो रही हैं और वह बुरी तरह हार रहा है।

वहीं ईरान ने भी जवाब देते हुए कहा है कि वह धमकियों से डरने वाला नहीं है और जो लोग ईरान को खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी लोग अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते। लारीजानी ने कहा कि पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

लारीजानी ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ईरान को मिटाने की बात कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि ईरान को मारने के चक्कर में वे खुद ही खत्म हो जाएं।

अमेरिकी अधिकारी बोले- 3 टारगेट्स पर काम कर रही सेना
अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एयर फोर्स जनरल डैन केन ने कहा- अमेरिकी सेना फिलहाल तीन मिलिट्री टारगेट्स पर ध्यान दे रही है।

पहला- ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन क्षमता को नष्ट करना, ताकि वे अमेरिका और क्षेत्र के दूसरे देशों पर हमले न कर सकें।

दूसरा- ईरानी नौसेना पर लगातार हमले करना, ताकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आवाजाही और गतिविधियां जारी न रख सके।

तीसरा- ईरान के सैन्य और औद्योगिक ढांचे के अंदर तक जाकर कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि आने वाले कई सालों तक ईरानी शासन अमेरिका और उसके साझेदारों पर हमला न कर सके और अपनी सीमाओं के बाहर ताकत न दिखा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: