Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

घरवालों ने महिला को मृत माना, अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक चलने लगी सांसें

rk
1 month ago
घरवालों ने महिला को मृत माना, अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक चलने लगी सांसें

घरवालों ने महिला को मृत माना, अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक चलने लगी सांसें

दौसा।  जिला अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जो अलवर जिले के अजबगढ़ इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां चमेली देवी नाम की एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं हो रही थी। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक कोई मूवमेंट नहीं देखा, जिसके चलते महिला को मृत मान लिया गया। महिला को जमीन पर लिटा दिया गया और घर में मातम का माहौल छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां तक शुरू कर दी थी। रिश्तेदारों का घर पहुंचना भी शुरू हो गया था। पूरे घर में शोक का माहौल हो गया था और सभी लोग अंतिम विदाई की तैयारी में जुट गए थे।

अचानक महिला के शरीर में हुई हलचल
इसी दौरान अचानक स्थिति पलट गई। महिला के पैरों में हलचल हुई और धीरे-धीरे उसकी सांसें भी चलने लगीं। यह देख परिजन और आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ देर पहले जिस महिला को मृत समझ लिया गया था, उसमें अचानक जिंदा होने के लक्षण दिखाई देने लगे। यह नजारा देख सभी लोग हैरान हो गए और समझ नहीं पाए कि आखिर क्या हो रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: