झुलसाती गर्मी के बीच इस जिले में 8वीं कक्षा तक का टाइम बदला, अगले 3 दिन आंधी-लू की चेतावनी
झुलसाती गर्मी के बीच इस जिले में 8वीं कक्षा तक का टाइम बदला, अगले 3 दिन आंधी-लू की चेतावनी
जयपुर। राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी को देखते हुए जयपुर में 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल का टाइम बदला गया है। 27 अप्रैल से स्कूल का टाइम सुबह 7.30 से 12 बजे तक रहेगा।
चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन और बाड़मेर में सबसे गर्म रात रही। करीब 10 से ज्यादा जिलों में 40 डिग्री या उससे ज्यादा का तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई है।
इस बीच 7 जिलों में 23 से 25 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। जोधपुर संभाग के जिलों में 22-23 अप्रैल को आंधी (20 से 30 Kmph) चलने की संभावना है।
चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री
मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां का दिन का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, फलोदी में में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान करीब 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार के 10 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। जयपुर सहित कई शहरों में उमस का भी असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ