Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण गर्मी के मद्देनजर बीकानेर में विद्यालयों का समय बदलने की मांग, भाजपा नेता ने जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन

3 months ago
भीषण गर्मी के मद्देनजर बीकानेर में विद्यालयों का समय बदलने की मांग, भाजपा नेता ने जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन

भीषण गर्मी के मद्देनजर बीकानेर में विद्यालयों का समय बदलने की मांग, भाजपा नेता ने जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर में पड़ रही भीषण गर्मी और आगामी दिनों में तापमान बढऩे की संभावना को देखते हुए बच्चो के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बीकानेर जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग की है। डॉ. आचार्य ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में दोपहर के समय में बढ़ते तापमान और लू के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के हित में जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नियत किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी अवगत करवाया है कि कई गैर-सरकारी विद्यालय दोपहर 3 बजे तक तथा दो पारी विद्यालय शाम 6 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं जिससे छोटे बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है अत: इन्हें भी तत्काल 12:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश प्रदान किया जाना चाहिए। डॉ. आचार्य ने कहा कि बच्चों की सेहत सर्वोपरि है अत: जिला प्रशासन को इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक आदेश जारी करने चाहिए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: