Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अमोहा जैन बनी चार्टर अध्यक्षा जिनांशी जैन बनी सचिव, “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा

rk
3 months ago
अमोहा जैन बनी चार्टर अध्यक्षा जिनांशी जैन बनी सचिव, “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा

अमोहा जैन बनी चार्टर अध्यक्षा जिनांशी जैन बनी सचिव, “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा

जयपुर। डिस्ट्रिक्ट आरएम-1 स्वयंसिद्धा के अंतर्गत प्रथम “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा की गई, जिसमें 9 वर्ष की अमोहा जैन को क्लब की चार्टर अध्यक्षा नियुक्त किया गया। यह क्लब बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा भावना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

क्लब की स्थापना Lyn. अंजना जैन, PMP डिस्ट्रिक्ट CEO, RM-1 स्वयंसिद्धा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जूनियर क्लब के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम वर्षभर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे और युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान करना हम सभी का दायित्व है। सीमा अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, RM-1 स्वयंसिद्धा 2026 ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट का प्रथम जूनियर लीनेस क्लब है, जो बच्चों में सेवा और नेतृत्व के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्लब की चार्टर टीम में चार्टर अध्यक्षा लीनेस अमोहा जैन, चार्टर सचिव लीनेस जिनांशी जैन तथा चार्टर कोषाध्यक्ष लीनेस सायरा बिष्ट को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही निहारिका चितलंगिया, नविशा गोयल, अनान्शी गोयल, अद्विका गुप्ता, अद्विका जैन, मायरा खोड़ा, भव्या चौहान और अविश्का बियानी को सदस्य के रूप में इंस्टाल किया गया। यह क्लब “सेवा से संस्कार (From Dawn to Dusk, She Serves)” थीम के साथ वर्षभर विभिन्न सेवा गतिविधियों का संचालन करेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: