Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह बस पलटने से 8 माह के मासूम की मौत

Bansal
2 months ago
बीकानेर में इस जगह बस पलटने से 8 माह के मासूम की मौत

बीकानेर में इस जगह बस पलटने से 8 माह के मासूम की मौत

बीकानेर।  जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ माह के शिशु माधव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 16 यात्री घायल हुए। घायलों में से 14 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देर रात ही बीकानेर के अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य दो का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

मृतक शिशु की पहचान श्रीगंगानगर निवासी माधव पुत्र महेश शर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी मां रिशिका और छह वर्षीय बहन दिवांशी के साथ श्रीगंगानगर जा रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: