बीकानेर: इस बैंक के पास ऑटो चालक बेच रहा था मादक पदार्थ, बरामद की इतने ग्राम एमडी
बीकानेर: इस बैंक के पास ऑटो चालक बेच रहा था मादक पदार्थ, बरामद की इतने ग्राम एमडी
बीकानेर। ऑटो में एमडी बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई नोखा पुलिस की ओर से की गई है। इसके अलावा युवक से नगदी और जेवरात भी बरामद किए है। कार्रवाई रविवार को एएनटीएफ की सूचना के आधार पर बीकानेर रोड स्थित यूको बैंक के पास की गई। सब इंस्पेक्टर कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बीकानेर रोड स्थित यूको बैंक के पास एक ऑटो चालक मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ऑटो को रुकवाकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ऑटो चालक महेंद्र सिंह राजपूत निवासी सुजानगढ़ रोड के पास से 9.53 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 6 हजार रुपए नकद और जेवरात भी बरामद किए। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ और नकदी के संबंध में पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ