Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ट्रैक्टर में हरी लकड़ी भर कर ले जाने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की बुरी तरह मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई

rk
2 months ago
ट्रैक्टर में हरी लकड़ी भर कर ले जाने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की बुरी तरह मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई


ट्रैक्टर में हरी लकड़ी भर कर ले जाने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की बुरी तरह मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई
बीकानेर। जिले के  लूणकरणसर  हरी लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला  सामने आया है। इस संबंध में लूणकरणसर थाना क्षेत्र के निवासी गोपीचंद बिश्नोई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी 61 वर्षीय गोपीचंद पुत्र रामधन बिश्नोई ने रिपोर्ट दी कि आठ मार्च को एक ट्रैक्टर हरी लकड़ी भरकर ले जाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और पूछा कि हरी लकड़ी क्यों काटक र ले जाई जा रही है, तो ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने उनसे झगड़ा कर मारपीट कर दी। आरोप है कि बजरंग, शेर खां, इकबाल व दो अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बजरंग ने लकड़ी से वार किया और अन्य लोगों ने धक्का दिया, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट आई और दर्द होने लगा। परिवादी ने बताया कि उसके दोनों पैरों में पहले से एक्सीडेंट के कारण रॉड डली हुई है।घटना के बाद ट्रैक्टर की चाबी परिवादी ने कांस्टेबल मदन को सौंप दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: