Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के विषय मे बीकानेर शहर जिला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

rk
2 months ago
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के विषय मे बीकानेर शहर जिला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के विषय मे बीकानेर शहर जिला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के अंतर्गत आज बीकानेर शहर जिला के मंडल अध्यक्ष, मंडल मंडल प्रभारियों एवं मंडल टोली की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई 
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत रहे, मंचस्थ नेताओं में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत दीपक पारीक मोती लाल हर्ष रहे ।
मुख्य अतिथि दशरथ सिंह शेखावत ने प्रशिक्षण की बारीकियों एवम संगठनात्मक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व होता है। हमें मंडल स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराना है।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी मंडल प्रभारियों और अध्यक्षों को आगामी शिविरों के सफल क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी सौंपी।
एवं मंडल टोली और मंडल अध्यक्षों को आगामी कार्ययोजना के बारे में निर्देशित किया। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, दीपक पारीक और मोतीलाल हर्ष ने भी सांगठनिक मजबूती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने विचार रखे।
जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने बताया कि मंडल स्तर पर तीन तीन सदस्यीय की टोली गई साथ ही जिले का वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल प्रशिक्षण सिवीर का पालक रहेंगे 
जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण शिविर आवासीय होगा और मंडल के पदाधिकारी सहित अपेक्षित कार्यकर्ता रात्रि विश्राम प्रशिक्षण स्थल पर ही करेंगे 
इस अवसर पर शहर जिले की मंडल टोली, मंडल अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी महाभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला मंत्री तरुण स्वामी प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा,राम कुमार व्यास 
मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा देव रूप मौजास,दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा,प्रकाश मेघवाल, आशा आचार्य,
अर्जुन कुमावत,दीपक यादव, चांद कंवर, पुनीत शर्मा, मांगीलाल बिश्नोई  गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह हाडला ने किया

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: