Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में कोई अज्ञात व्यक्ति महिला की चेन तोडक़र ले गये

Bansal
2 weeks ago
लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में कोई अज्ञात व्यक्ति महिला की चेन तोडक़र ले गये


लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में कोई अज्ञात व्यक्ति महिला की चेन तोडक़र ले गये
 बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में आस्थ का बड़ा केन्द्र लक्ष्मीनाथ मंदिर में अभी त्यौहार के सीजन में काफी भीड़ रहती है।  इसी दौरान जेब कतरे व चोर सक्रिय रुप से घुमते है। मौके मिलते ही पर्स व चैन तोडऩे की घटना को अंजाम दे देते है। इसी क्रम में लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान महिला के गले से सोने की चेन तोडऩे का मामला सामने आया है।* पीडि़ता ने कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हेमलता कोठारी, निवासी कोठारी मोहल्ला, बीकानेर ने रिपोर्ट में बताया कि चार सितंबर की रात करीब नौ बजे वह लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी करीब 18 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली।परिवादिया के अनुसार अचानक धक्का लगने से वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही गले से चेन गायब हो चुकी थी। उन्हें आशंका है कि भीड़ के बीच किसी महिला ने भी मौका देखकर उनकी सोने की चेन तोड़ ली।घटना के बाद महिला ने आसपास तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चेन तोडऩे वाले की पहचान करने में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: