Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े गणेश मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोर की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद

1 week ago
अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े गणेश मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोर की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद


अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े गणेश मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोर की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद
बीकानेर।जिले में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है।केवल जुलाई माह की अब तक की बात करें तो एक दर्जन से ज्यादा चोरियां हो चुकी है।जिनके सीसीवीटी फुटेज भी सामने आ चुके है।उसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।ऐसे में अब न तो मकान दुकान या गोदाम सुरक्षित है।बल्कि मंदिर भी चोरों के निशाने पर है।शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में ब्रह्म सागर बगेची स्थित कान गणेश जी मंदिर में दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने मंदिर को निशाना बनाते हुए नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह एक युवक जूते पहने मंदिर में प्रवेश कर भगवान गणेश के सिर पर पहना चांदी का मुकुट व नकदी अपने जेब में डालकर फरार हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।जानकारी के अनुसार चोर मंदिर में घुसे और वहां रखी नकदी तथा आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची,जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से आमजन में असुरक्षा का माहौल बन गया है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इसी सप्ताह महाजन स्थित फिल्ड फायरिंग रेंज में बने मंदिर से भी चोरों ने चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: