Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अनिल कल्ला आज करेंगे महापौर का पदभार ग्रहण, क्या ये नेता बनाएंगे दूरी या कल्ला इनको साधने में होंगे कामयाब

Bansal
6 hours ago
अनिल कल्ला आज करेंगे महापौर का पदभार ग्रहण, क्या ये नेता बनाएंगे दूरी या कल्ला इनको साधने में होंगे कामयाब

अनिल कल्ला आज करेंगे महापौर का पदभार ग्रहण, क्या ये नेता बनाएंगे दूरी या कल्ला इनको साधने में होंगे कामयाब 

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद अब अनिल कल्ला गुरुवार को महापौर का पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे। इसी बीच उपमहापौर नहीं बनने पर सोशल मीडिया पर चल रहा मुस्लिम समाज का विरोध भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि समाज के नेता और कार्यकर्ता पार्षदों की संख्या पूरी होने के बावजूद नशीम बानो के उपमहापौर नहीं बनने पर लगातार सवाल खड़े कर रहे है। जबकि महापौर के चुनाव में कांग्रेस को 50 पार्षदों का साथ मिला था। लेकिन अगले ही दिन उप महापौर के चुनाव में ये संख्या कम होकर 38 ही पहुंच गई। ऐसे में मुस्लिम समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से इसका विरोध होना शुरू हो गया। चुनाव के बाद से ही सोशल मीडिया पर विरोध लगातार बढ़ रहा है और जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस्तीफे तक की पेशकश कर चुके है। अब देखना होगा की महापौर के पदभार ग्रहण के दौरान कितने मुस्लिम नेता नजर आते है। क्योंकि इस बार के बोर्ड में कांग्रेस में नशीम बानो के अलावा पूर्व महापौर मक़सूद अहमद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष निगम जावेद पड़िहार भी जीतकर पार्षद बने है। देखना होगा की ये नेता क्या कार्यक्रम में शामिल होंगे या फिर समाज की ओर से चल रहे विरोध का साथ देकर इस कार्यक्रम से दूर रहेंगे।

पूर्व मंत्री एकजुटता का करेंगे प्रयास 
महापौर चुनाव के दौरान जिस तरह पूर्व मंत्री बीडी कल्ला सक्रीय नजर आए उस तरह उपमहापौर के चुनाव में थोडा कम दिखे। हालांकि चुनाव के दौरान तो वह उपस्थित रहे लेकिन जीत नहीं मिल सकी। वहीं मुस्लिम समाज के नेता भी विरोध में लगातार मुद्दा ये ही उठा रहे है और पार्टी आलाकमान से इसके लिए जांच की भी मांग कर रहे है। वहीं जिलाध्यक्ष का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। अब देखना होगा की इन सब के बीच डॉ. कल्ला किन मुस्लिम नेताओं को कार्यक्रम में बुलाने में सफल होते है। क्योंकि कल्ला भी सभी नेताओं को एक मंच पर बुलाकर आलाकमान को एकजुटता का संदेश देना चाहेंगे। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: