Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

अनिल की मौत में आया नया मोड़, नहीं हुई दुर्घटना में मौत, हुई हत्या,चाचा ने लगाया आरोप

6 days ago
अनिल की मौत में आया नया मोड़, नहीं हुई दुर्घटना में मौत, हुई हत्या,चाचा ने लगाया आरोप


अनिल की मौत में आया नया मोड़, नहीं हुई दुर्घटना में मौत, हुई हत्या,चाचा ने लगाया आरोप
बीकानेर।  खाजूवाला में चक 40केवाईडी निवासी 19 साल के अनिल नायक की मौत नील गाय सामने आने पर बाइक से गिरने पर नहीं हुई, उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू की है।
40केवाईडी निवासी चूनाराम नायक ने 20 फरवरी को खाजूवाला थाना पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसका भतीजा अनिल बाइक पर सवार होकर 42केवाईडी से आ रहा था। रास्ते में नील गाय सामने अपने से संतुलन बिगड़ा और उसकी मौत हो गई। खाजूवाला थाने में मर्ग दर्ज कर ली गई। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अनिल के पिता हेतराम नायक का कहना है कि उसके पुत्र की मौत नील गाय सामने आने पर दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि हत्या की गई थी। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 फरवरी को उसका पुत्र अनिल 42केवाईडी वाली सडक़ पर जा रहा था।
इस दौरान बाइक पर सवार शंकरलाल, सुरेन्द्र व दो अन्य ने जानबूझकर अनिल को मारने के लिए उसकी बाइक को टक्कर मारी। अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। आरोपी शराब के नशे में थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि दो-ढाई माह पूर्व अनिल का शंकरलाल के साथ झगड़ा हुआ था। शंकरलाल ने भतीजी को फोन किया था और अनिल ने देख लिया था। उसके बाद से शंकरलाल रंजिश रखना लगा। अनिल को टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गए।
इस दौरान राहगीर ने आरोपियों का वीडियो बना लिया था जो अब सामने आया है। वीडियो सामने आने से अनिल की मौत का कारण पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एसएचओ आरपीएस रोहित चौधरी करेंगे। गौरतलब है कि पीडि़त पक्ष ने आईजी-एसपी के समक्ष पेश होकर परिवाद दिया था। वहां से निर्देश मिलने पर खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: