Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

फिर भारत माल रोड पर हुआ सडक़ हादसा, टायर फटने से पलटी थार, दो की मौके पर ही हुई मौत

rk
2 months ago
फिर भारत माल रोड पर हुआ सडक़ हादसा, टायर फटने से पलटी थार, दो की मौके पर ही हुई मौत


फिर भारत माल रोड पर हुआ सडक़ हादसा, टायर फटने से पलटी थार, दो की मौके पर ही हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर से गुजर रही भारतमाला सडक़ पर एक बार फिर हादसा हो गया है। ये हादसा रासीसर से आगे और नागौर के बीच में हुआ है। बीकानेर से जोधपुर जा रहे वकीलों ने इन घायलों को देखा और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल के लिस रवाना किया।
भाजपा नेता और सीनियर एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि जामनगर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। थार गाड़ी का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से निकट के ही अस्पताल भेजा गया।
अधिवक्ताओं ने संभाला मोर्चा
घटना के समय वहां से गुजर रहे अधिवक्ताओं के एक दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, एडवोकेट साजिद मकसूद, भवानी सिंह, अख्तर हुसैन गौरी और राजेंद्र भास्कर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने घायलों और मृतकों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति गुजरात के मेहसाणा के निवासी हैं। घायल भी मेहसाणा का ही रहने वाला है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि घायलों के नाम क्या है और हादसा किस थाना क्षेत्र में हुआ है।
जोधपुर जा रहा था अधिवक्ताओं का दल
अधिवक्ताओं का यह दल जोधपुर जा रहा था। वे सीनियर एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित का बार कौंसिल ऑफ राजस्थान का पर्चा दाखिल करने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा देखा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: