Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अपने दो बच्चों को लेकर विवाहिता निकली अपने घर से, पति ने युवक पर लगाये आरोप

Bansal
2 weeks ago
अपने दो बच्चों को लेकर विवाहिता निकली अपने घर से, पति ने युवक पर लगाये आरोप


अपने दो बच्चों को लेकर विवाहिता निकली अपने घर से, पति ने युवक पर लगाये आरोप
नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में दो बच्चों सहित एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके हिम्मटसर से अपने दोनों बच्चों और स्त्रीधन व नकदी के साथ निकली, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। पति की रिपोर्ट पर नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पूनमचंद लखारा, निवासी कांकरिया चौक, नोखा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला पुत्री शिवरत्न लखारा, निवासी हिम्मटसर पिछले तीन -चार दिनों से अपने मायके गई हुई थी। एक सितंबर की सुबह करीब तीन से पांच बजे के बीच वह अपने दोनों बच्चों पीयूष 12 वर्ष और लोकेश सात वर्ष के साथ मायके से निकल गई।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उर्मिला नंदूराम साध निवासी मालाणी बास, नोखा मंडी के साथ गई है। पति के अनुसार महिला अपने साथ स्त्रीधन में ठुस्सी, रखड़ी-सेर, तीन अंगूठियां और तीन जोड़ी पायल/पाजेब, साथ ही करीब 20 हजार रुपए नकद भी लेकर गई है।
पुलिस ने शुरू की तलाशपरिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामेश्वरलाल को सौंपी गई है।पुलिस महिला और दोनों बच्चों की तलाश के साथ-साथ उनके साथ जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल नंबरों और उपलब्ध अन्य जानकारियों के आधार पर उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: