माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन भरतपुर की तर्ज पर बनने जा रहा है बीकानेर में अपनाघर आश्रम
माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन भरतपुर की तर्ज पर बनने जा रहा है बीकानेर में अपनाघर आश्रम
सीएम भजनलाल से मिलकर पचीसिया ने दी जानकारी
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर आवास में मुलाक़ात कर बीकानेर में माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर भरतपुर की तर्ज पर बनने जा रहे अपनाघर आश्रम हेतु चर्चा की | पचीसिया ने बताया कि मनोरोगी, मंदबुद्धि, बीमार, लाचार, असहाय, मूकबघिर, बेजुबान एवं गुमनाम व्यक्तियों को सेवा एवं अपनाघर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रभु मानकर सेवा करने तथा उन्हें अपनाघर दिलवाने के संकल्प के साथ स्व. शिशुपाल व पलक कामरा परिवार रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे लोगों की सेवा हेतु अपनी भूमि दान कर अपनाघर आश्रम की सौगात देने जा रहा है | बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास की प्रेरणा से प्रस्तावित अपनाघर आश्रम 2000 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित होगा | बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास 80G तथा सीएसआर के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है | 300 से भी अधिक बिस्तर क्षमता के प्रस्तावित अपनाघर आश्रम निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री का कार्य सम्पन्न हो चुका है | अपनाघर आश्रम की पूरे भारतवर्ष में 71 शाखाएं संचालित की जा रही हैं | निर्माणाधीन अपनाघर आश्रम में भोजनशाला, प्राकृतिक उपचार केंद्र, ध्यान एवं योग तथा सत्संग भवन जैसी अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी | रीको के क्षेत्राधिकार की इस भूमि को औद्योगिक से आवासीय भूमि में हस्तांतरित करवाने, भू विभाजन करवाने तथा रजिस्ट्री में लगी हुई स्टाम्प ड्यूटी में छूट दिलवाने के लिए अलाभकारी संस्था का परिलाभ लेने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग प्रन्यास द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में आवेदन किया गया है | पचीसिया ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इस स्कीम के तहत शीघ्रताशीघ्र छूट दिलवाई जाए ताकि शीघ्र ही अपनाघर आश्रम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके | इस अवसर पर प्रन्यास सचिव वीरेंद्र किराडू, एडवोकेट राजेश लदरेचा एवं अरविन्द चौधरी आदि उपस्थित हुए |
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ