Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खुशखबरी: बढ़ गई आवेदन करने की तिथि, जाने अब कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

2 weeks ago
खुशखबरी: बढ़ गई आवेदन करने की तिथि, जाने अब कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

 खुशखबरी: बढ़ गई आवेदन करने की तिथि, जाने अब कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बीकानेर। सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस (सीईजी) जयपुर ने केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP-2026) के तहत राजस्थान मैनेजमेंट एडमिशन प्रोसेस (RMAP-2026) और राजस्थान एमसीए एडमिशन प्रोसेस (RMCAAP-2026) की संशोधित प्रवेश तिथियां जारी कर दी हैं। अब अभ्यर्थियों को आवेदन, शुल्क जमा करने और कॉलेज विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन एवं पंजीकरण शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 7 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई के बजाय अब 18 जुलाई होगी।

इसके अलावा महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम विकल्प भरकर लॉक करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई से बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी गई है। केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों, जिनमें इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) भी शामिल है, के एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। तिथियां बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मैनेजमेंट विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि कॉलेज में एमबीए की 60 तथा एमसीए की 120 सीटें उपलब्ध हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: