खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ङ्क्षजदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसटी के सहयोग से व्यास कॉलोनी पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए रायसर निवासी शिवपाल सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है। जो कि नापासर क्षेत्र के रायसर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी पिस्टल, तीन कारसूत के साथ एक थार गाड़ी को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक थार में युवक हथियार के साथ घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी मुकदमे दर्ज है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ