Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

58 ग्राम पंचायतों में नई पैक्स के गठन की मिली स्वीकृति

1 month ago
58 ग्राम पंचायतों में नई पैक्स के गठन की मिली स्वीकृति

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कलेक्टर  निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की 11वीं बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित की गई।


बैठक में जिले में सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, बहुउद्देशीय सहकारी संस्थाओं के विस्तार, कृषि अवसंरचना विकास तथा विभिन्न सहकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


बैठक में बताया गया कि विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिले की 6 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 500 एमटी क्षमता के गोदामों के निर्माण के प्रस्ताव विभाग को प्रेषित किए गए हैं। इन गोदामों के निर्माण से किसानों को स्थानीय स्तर पर वैज्ञानिक भंडारण सुविधा उपलब्ध होगी तथा कृषि उपज के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी।


जिले की 75 पैक्स-विहीन ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों में नई पैक्स के गठन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शेष ग्राम पंचायतों में भी शीघ्र पैक्स गठन की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत को सहकारिता व्यवस्था से जोड़ा जा सके।


जिला कलेक्टर ने 'सहकार में सहकारिता अभियान की समीक्षा करते हुए पैक्स एवं डेयरी सहकारी समितियों को बैंक मित्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इस संबंध में केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं डेयरी संघ के माध्यम से चयनित समितियों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने हेतु सीसीबी प्रबंध निदेशक एवं डेयरी संघ के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केन्द्रों के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, कस्टम हायरिंग सेंटर एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सहकारी समितियों की गतिविधियों का विस्तार करने तथा अधिकाधिक समितियों को इन गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उमेद सिंह रतनू, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार  कैलाश चंद्र सैनी, केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक  मोहम्मद फारूक, डेयरी संघ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: