Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की, मामला दर्ज

3 months ago
हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की, मामला दर्ज


्रहथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की, मामला दर्ज
बीकानेर।   बज्जू थाना क्षेत्र की हिराई की ढाणी में हथियारबंद बदमाशों द्वारा हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी नवरतन सिंह पुत्र ईश्वर सिंह राजपूत निवासी हिराई की ढाणी ने पुलिस थाना बज्जू में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी ने बताया कि वह एक सोलर कंपनी में सुपरवाइजर गार्डो का ठेका ले रखा है और पिछले कुछ समय से कुछ असामाजिक तत्व व गुंडा प्रवृत्ति के लोग उससे कमीशन के नाम पर रुपए मांग रहे थे तथा लगातार धमकियां दे रहे थे। आरोपियों में अर्जुन सिंह, दुर्जन सिंह, महावीर सिंह, भवानी सिंह, किशन सिंह निवासी पेथड़ो की ढाणी, मनोहर सिंह तथा राजू सिंह निवासी हिराई की ढाणी शामिल हैं।
घटना 05 अप्रैल  को सुबह करीब 08:45 बजे की है, जब परिवादी अपने किराए के मकान पर था। इसी दौरान खींव सिँह व नरेंद्र सिँह जान बचाकर मकान मे चले गए। आरोपी गाडिय़ों मे सवार होकर हथियार लेकर वहां पहुंचे और गाड़ी में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख परिवादी अपनी जान बचाकर मकान के अंदर चला गया।

आरोपियों ने बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसमें रखे 85,000 रुपए निकालकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कमीशन नहीं दिया गया तो आगे भी नुकसान पहुंचाया जाएगा और गाडिय़ों को तोड़ा जाएगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: