Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बड़ी खबर: प्रयागराज माघ मेला से 3km दूर सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो को बचाया

2 months ago
बड़ी खबर: प्रयागराज माघ मेला से 3km दूर सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो को बचाया

बड़ी खबर: प्रयागराज माघ मेला से 3km दूर सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो को बचाया

प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर तालाब में गिर गया। हादसा शहर के बीचों-बीच केपी कॉलेज के पीछे, माघ मेले से करीब 3 किलोमीटर दूर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान अचानक डगमगाने लगा और फिर तालाब में गिर गया। क्रैश से पहले एयरक्राफ्ट में सवार 2 लोग पैराशूट के जरिए कूद गए, जो तालाब में गिरकर दलदल में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और कुछ ही देर में सेना का हेलिकॉप्टर भी पहुंच गया। हालांकि, जिस तालाब में विमान गिरा है, वहां चारों ओर घनी जलकुंभी होने के कारण एयरक्राफ्ट तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरक्राफ्ट में और कोई सवार था या नहीं।
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाबिर ने बताया कि हादसे के वक्त पास ही एक स्कूल में बच्चे प्रैक्टिकल परीक्षा दे रहे थे। अचानक आसमान में तेज लाल रंग दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों बाद पैराशूट खुलते नजर आए। इसके बाद विमान तालाब में गिर गया। बाहर निकाले गए तीनों लोग सेना की वर्दी में थे। फिलहाल सेना और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: