Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

इस पूर्व आईएएस समेत 4 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही टीमें

1 week ago
इस पूर्व आईएएस समेत 4 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही टीमें

इस पूर्व आईएएस समेत 4 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही टीमें

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने जेजेएम घोटाले में शुक्रवार को फरार चारों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल सहित तीनों आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए एसीबी टीमें उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एसीबी ने बताया- जेजेएम प्रकरण में एसीबी कोर्ट संख्या-1 की ओर से साल-2024 में दर्ज केस में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। इसमें आरोपी पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल, जीतेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है।

एसीबी की ओर से कोर्ट के आदेशों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। एसीबी टीम की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कोर्ट की ओर से जारी किए गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

फर्जी बिल और वित्तीय गड़बड़ियों का मामला

एसीबी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। जांच में फर्जी बिल, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: