Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

हिस्ट्रीशीटर कर रहा था दोस्त की हत्या का बदला लेने की तैयारी, 7 अवैध हथियारों और 27 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

rk
3 months ago
हिस्ट्रीशीटर कर रहा था दोस्त की हत्या का बदला लेने की तैयारी, 7 अवैध हथियारों और 27 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर कर रहा था दोस्त की हत्या का बदला लेने की तैयारी, 7 अवैध हथियारों और 27 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

कोटा के रानपुर थाना पुलिस ने 12 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 हथियार और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इनमें दो देसी पिस्टल मय मैगजीन, चार अतिरिक्त मैगजीन तथा पांच देसी कट्टे शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार मिलने के बाद पुलिस ने अंदेशा जताया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। आरकेपुरम सीआइ रामविलास मीणा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कालू भड़क अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहा था। वह कथित रूप से देवा के हत्यारों बाबू गुर्जर और कालू गुर्जर व अन्य इसके साथियों को मारने की फिराक में था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कालू भड़क और बोराबास निवासी देवा गुर्जर करीबी मित्र थे। 5 अप्रेल 2022 को रावतभाटा में बाबू गुर्जर और कालू गुर्जर ने अपने साथियों के साथ एक सैलून की दुकान में घुसकर देवा गुर्जर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि वर्तमान में दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इसी कारण कालू भड़क बदले की कार्रवाई की योजना बना रहा था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: