खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के टी टी कॉलेज (राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान) में नियुक्त रीडर अरुणा बैंस को टांटिया विश्वविद्यालय श्री गंगानगर ने शिक्षा विषय में पी एच डी उपाधि प्रदान की है। उन्होंने किशोरियों की विद्यालय उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन की उन्नति में स्वास्थ्य और स्वच्छता शिक्षा की भूमिका विषय पर अपना शोध प्रोफेसर डॉ सुमन रानी के निर्देशन में किया। अरुणा बैंस डॉ नवदीप सिंह बैंस ( प्राचार्य कॉलेज शिक्षा)की पत्नी हैं ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ