Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मोहता चौक में युवकों ने घर में घुसकर एक माह की बच्ची को जान से मारने की नियत से जमीन पर फैंकने का किया प्रयास

Bansal
2 weeks ago
मोहता चौक में युवकों ने घर में घुसकर एक माह की बच्ची को जान से मारने की नियत  से जमीन पर फैंकने का किया प्रयास


मोहता चौक में युवकों ने घर में घुसकर एक माह की बच्ची को जान से मारने की नियत जमीन पर फैंकने का किया प्रयास
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई जो शर्मसार करने वाली है थाने से मिली जानकारी के अनुसार  संतोष देवी छंगाणी पत्नी देवचंद छंगाणी निवासी मोहता चौक कोतवाली ने थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि मै नाटेश्वर महादेव मंदिर के पास किरोय के मकान में रहते है। पिछले काफी समय से मोहता चौक में रहने वाले गोरव जोशी, नवीन जोशी पुत्र गण श्याम जोशी बिना करण मेरे पुत्र से रंजिश रख रहे है। जिसमें गौरव जोशी उर्फ गौरिया नशे का आदि है तथा रोजाना एमडी खाने व विक्रय का काम करता है।  2 सित. को गौरव जोशी का फोन आया जिसमें उसने बुरी तरह से गालियां दी उस समय फोन मेरी नवविवाहिता पुत्रवधु के पास था। इस सब की रिकार्डिग की गई है और जांच के दौरान पुलिस को सुपुर्द कर दी जायेगी।  बाद में 2 सित. को प्रात 5 बजे अंधेरे में गौरव व 3-4 अन्य व्यक्ति नशे की हालात में हथियारों से लैंस होकर आये और पहले मेरी स्कूटी को तोड़ा जो बाहर खड़ी थी फिर दरवाजा तोड़ कर घर में  जबरदस्ती घर में घुस गये ओर घर के कमरे में चले गये जहां मेरी पुत्री जो रही थी जो डिलेवरी में है उसके एक माह की बच्ची है। युवकों ने मेरी पुत्री के सामने अश्लील हरकतें की तथा बच्ची को जान से मारने की नियत से गौरव ने उसे उठाकर पटकने लगा तो मेरी पुत्रियों ने उसे बचाया अन्यथा वो उसे जान से मार देता। उसके बाद सभी ने मेरे पति देवचंद के साथ लाठियों व हथियारों से मारपीट की जिससे मेरे पति के के चोटे आई है। युवकों ने मेरे पुत्र व मेरी पुत्रवधु के साथ भी अश्लील हरकते की। मेरे पुत्र ने किसी तरह इनको घर से बाहर निकाला तो नशे की हालात में धमकी देते हुए कहा कि बाद में बात। मेरी पुत्रवधु ने बताया कि पिछले काफी दिनों ने गौरव जोशी ने जीना हराम कर दिया है ये पहले नशा करते है बाद में हमारी घर की महिलाओं के साथ बदसलुकी करते है। ये खुले आम कहते है हम नशा बेचते है आपको जो करना है कर लेना। धमकी दी कि अभी स्कूटी तोड़ी है और तेरे पति को मारा है अब जान से मार देंगे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु की। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: