Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

लक्ष्मीनाथ जी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम में चढ़ गया डागलिए गली रा  छोरा ने धूम मचाई

rk
1 month ago
लक्ष्मीनाथ जी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम में चढ़ गया डागलिए गली रा  छोरा ने धूम मचाई
लक्ष्मीनाथ जी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम में चढ़ गया डागलिए गली रा  छोरा ने धूम मचाई 
(कत्थक लोक गीत,लोक संगीत,लोक नृत्य ने मंत्रमुग्ध किया)
 
 जिला प्रशासन नगर विकास बीकानेर विकास प्राधिकरणतथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास और पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर स्थापना दिवस पर आज श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर में भव्य "सांस्कृतिक संध्या" का आयोजन किया गया।
 
 श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध भजन गायक गौरी शंकर सोनी ने गणेश वंदना से किया।
 
सुमेरु भजन गायक जितेंद्र सारस्वत ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी,चौक पुरावो, माटी रंगावों
हरि सुन्दर नंद मुकुंदा, हरि नारायण गीत सुना कर पूरे माहौल को भक्ति मय कर दिया।साधना सारस्वत,स्वाति शर्मा,पंकज भटनागर,त्रिलोक सोनी,जानकी नारायण ने कोरस गाकर सहयोग किया।
श्री वीणा शिक्षण संस्थान  ( शुद्ध कथक नृत्य एकेडमी बीकानेर)के द्वारा भक्ति गीत से ओतप्रोत विष्णु वंदना  शांता कारम भुजंग शयनम की प्रस्तुति दी उसके उपरांत सबसे छोटे विद्यार्थियों के द्वारा कृष्ण महारास उसके उपरांत बड़े विद्यार्थियों के द्वारा कृष्ण वंदना और अंत में शुद्ध कथक नृत्य मैं तराना की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।
 
मास्टर तेजस जोशी के द्वारा शानदार सोलो तबला वादन किया उनके साथ हारमोनियम पर कृष्ण कुमार जोशी ने संगत की।
 
 बीकानेर के सुप्रसिद्ध गायक ने सूर्या डागले किन्ना उड़े,कूद काल्या गोखे सूं गली में किन्नो आयो गीत तथा अशोक बोहरा ने उच्छव थरपना रा देख देश रो मन हरसावे रे तथा चढ़ गया डागलिए गली रा  छोरा मन गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी ।
 
कत्थक नृत्याश्रम द्वारा नृत्य गुरु अमित सारस्वत के निर्देशन मे विजय लक्ष्मी स्वामी, मायरा यादव, क़ासवी पंडित ने जयपुर घराने का शुद्ध कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया 
 
राजस्थानी लोक गायक बबलू खान एंड पार्टी ने "गोरबंद,हिचकी,छाप तिलक सब छीनी रे लोकगीत सुना कर धोरो की भीनी भीनी मिट्टी की खुशबू  का एहसास कराया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे
 
अतिथियों का स्वागत समिति  के सीताराम कच्छावा,शिव प्रकाश सोनी,विनोद महात्मा, चंद्र प्रकाश शशि दरगड़, अनिल सोनी,मुकेश जोशी घनश्याम महात्मा,अजय राठौड़ ,महेंद्र सोनी, कैलाश छींपा,आजाद पुरोहित मगन सोनी हनुमंत आसोपा हरि प्रकाश सोनी तथा निर्मल सोनी ने किया. कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: