बीकानेर में पुलिस पर हमला! नाकाबंदी तोड़ पुलिस वाहन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश का आरोप
बीकानेर में पुलिस पर हमला! नाकाबंदी तोड़ पुलिस वाहन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश का आरोप
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक वाहन चालक द्वारा पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात करीब 12:27 बजे करमीसर तिराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार अपनी सरकारी गाड़ी के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी महाराष्ट्र नंबर MH-04-LJ-9797 की ईसूजू का चालक तेज गति से आया और सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लगाए गए बैरिकेड्स भी टूट गए। पुलिस का आरोप है कि चालक ने पुलिस जाब्ते की जान को खतरे में डालते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनजीत कौर को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ