Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर में एक साथ 3 एटीएम लूटने की कोशिश, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

2 weeks ago
शहर में एक साथ 3 एटीएम लूटने की कोशिश, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

शहर में एक साथ 3 एटीएम लूटने की कोशिश, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में चोरों ने एटीएम मशीनों को निशाना बनाया है। बदमाशों ने एक ही रात में तीन एटीएम पर धावा बोल दिया। शातिर चोरों ने कटर का इस्तेमाल कर मशीनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन मजबूत लॉक के कारण तिजोरी नहीं खुल सकी और करोड़ों का कैश लूटने से बच गया। वारदात की शुरुआत बस स्टैंड के पास पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से हुई। रात के अंधेरे में एक चोर एटीएम पर पहुंचा और भारी वस्तु से मशीन पर लगातार वार किए। मशीन का बाहरी हिस्सा और स्क्रीन टूट गई, लेकिन चोर नकदी निकालने में नाकाम रहा। इसके बाद बदमाशों ने पुरानी धानमंडी इलाके में SBI बैंक के दो एटीएम को निशाना बनाया। 

यहां चोरों ने कटर मशीन का सहारा लिया और मशीनों को तोड़ने की पूरी कोशिश की। बाहरी पैनल और स्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कैश ट्रे का लॉक टूटने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी एटीएम और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दिख रहे युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से श्रीगंगानगर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास लगातार हो रहे हैं। चोरों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: