Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

9वीं क्लास की छात्रा से लूट की कोशिश, सिर में लोहे की रॉड से किया वार

4 months ago
9वीं क्लास की छात्रा से लूट की कोशिश, सिर में लोहे की रॉड से किया वार

9वीं क्लास की छात्रा से लूट की कोशिश:सिर में लोहे की रॉड से किया वार
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में कक्षा 9वीं की छात्रा से लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने पिता के साथ बाइक पर एग्जाम सेंटर एग्जाम देने जा रही थी। तभी रास्ते में एक बदमाश ने लोहे की रॉड से बाप-बेटी पर हमला कर दिया। घटना में छात्रा के सिर में चोट लगी है। मामला सादुलशहर के नूरपुरा रोड का है। जानकारी के अनुसार- शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा अपने पिता के साथ वार्षिक परीक्षा का एग्जाम देने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बाप-बेटी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

लड़की के पिता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घायल छात्रा को सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद छात्रा हॉस्पिटल से सीधे एग्जाम सेंटर एग्जाम देने पहुंच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की बाइक जब्त कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: